Bihar Cabinet meeting: बिहार कैबिनेट ने बड़े पैमाने पर नई नौकरी की दी स्वीकृति, पांच डॉक्टर हुए बर्खास्त, कई अन्य फैसले लिए गए Bihar Cabinet meeting: नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े-बड़े फैसले, कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, चार जगहों पर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि और.... Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या भाजपा ने राजद को दिया जवाब, तेजस्वी ने अपने पिता के लिए पोस्टर बनवाया, पर यहां भी नौवीं फेल का परिचय दे दिया, गलती से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम छपवा दिया Bihar News: नींद से जागी सरकार..CM नीतीश की 'करप्शन' पर हाईलेवल मीटिंग, खनन-परिवहन व इन विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विजिलेंस-SVU-EOU से एक्शन लेने को कहा... Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: BPSC से चय़नित परियोजना प्रबंधकों ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात, नीतीश मिश्रा बोले- औद्योगिक विकास में सभी मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाएंगे Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया
16-Oct-2022 02:51 PM
By
PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना में ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां डेंगू के मरीज नहीं है। हर कोई इस बीमारी से परेशान है। चाहें वह बच्चा हो या बुजुर्ग। इस बीमार का असर पर्व और त्योहार पर भी पड़ रहा है। डेंगू के शिकार लोगों का दुर्गा पूजा और दशहरा तो खराब हो ही गया अब दीवाली और छठ कैसे मने इस लेकर कुछ लोग चिंतित हैं क्यों कि डेंगू कई इलाकों में फैल चुका है।
बुखार से ग्रसित होने के कारण लोग दीवाली में घरों की सफाई भी नहीं कर पा रहे हैं। आज 16 अक्टूबर हो गया है अब गिन चुनकर एक हफ्ता समय बच गया है। कोरोना के दो साल बाद लोगों के बीच त्योहार का माहौल बना था जिसे डेंगू ने बिगाड़ कर रख दिया है। डॉक्टरों के पास भी मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। रात के 12 बजे तक डॉक्टर मरीज देखने के लिए क्लिनिक में बैठ रहे हैं।
इस बीमारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यही नहीं बढ़ते केसेज के बाद ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गयी है। राजधानी पटना की स्थिति भयावह हो गयी है। हर घर में आपकों एक ना एक डेंगू का मरीज मिल जाएगा। पटना में डेंगू मरीजों की संख्या अब 4000 के पार हो गयी है। तेजी से यह अपना पैर पसार रहा है। डेंगू के मामले बढ़ने से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गयी है।