Bihar News: ओलंपिक में जाएंगे बिहार के खिलाड़ी, इन 8 शहरों में होगा खेल गांव का निर्माण Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने किसके DNA पर उठाया सवाल? पटना में पिछड़ा और अति पिछड़ा की बात कह खूब बरसे Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने किसके DNA पर उठाया सवाल? पटना में पिछड़ा और अति पिछड़ा की बात कह खूब बरसे Bihar News: बिहार में गंडक नदी का होगा सर्वे, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला Bihar Animal Husbandry: राज्य के नौजवानों के लिए खुशखबरी, इस स्कीम का फायदा उठा करें अपना कारोबार, 50% तक मिलेगी सब्सिडी Best courses after 12: आगर आप भी चाहते हैं करोड़ों का पैकेज.... तो करें ये कोर्स,मिलेंगे विदेश जाने के मौकें! Patna News: VIP इलाके में युवक का शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम Bihar dairy scheme : गाय पालो, लाखों कमाओ! बिहार सरकार दे रही है डेयरी खोलने पर भारी सब्सिडी,जानिए कितना ? Bihar Teacher Transfer: राज्य के 11 हजार से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, आधी रात ACS का बड़ा फेरबदल Tejashwi Yadav letter to Amit Shah: तेजस्वी यादव ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह?
20-Feb-2022 04:17 PM
By
MUNGER: कहते हैं प्यार अंधा होता है इसमें जाति, धर्म और अमीर गरीब की दिवार आड़े नहीं आती। प्यार करने वाले किसी तरह अपनी मंजिल पा ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले में सामने आया है। जहां अपने प्रेमी को जीवनसाथी बनाने के लिए फ्रांस से एक युवती सात समंदर पार कर मुंगेर के जमालपुर में आ पहुंची। फ्रांस की दुल्हनियां चार्ली अपने पूरे परिवार के साथ बिहारी दूल्हे से शादी रचाने के लिए मुंगेर कोर्ट पहुंच गयी जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज किया। जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम दोनों परिवारों की रजामंदी से हिंदू रीति रिवाज के साथ सगाई की रस्म अदा की गयी। जमालपुर के रेलवे सिनेमा हॉल में बने मैरिज हॉल में इस कार्यक्रम को रखा गया था। अब कुछ दिन बाद दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंधेंगे।
भारतीय दूल्हा और फ्रांसीसी दुल्हनिया की इस गजब की प्रेम कहानी की चर्चा जमालपुर से लेकर मुंगेर तक हो रही है। जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले नरेश प्रसाद के बेटे रणवीर फ्रांस की एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर था। 2015 में वह अपनी पढ़ाई पूरी करने फ्रांस गया हुआ था। जहां उसे वहां एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी मिल गयी। जिस कंपनी में रणवीर काम करता था उसी कंपनी में डोनिन्नगु तेलुर्जी की बेटी चार्ली चमतिल उर्फ शालिनी भी बतौर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत हुई। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। बात इतनी आगे निकल गयी थी कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली। चार वर्षों तक प्रेम प्रसंग चला और बात शादी तक पहुंच गई।
कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने के बाद रणवीर फ्रांस से अपने घर जमालपुर आ गया। लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी रहा। सोशल मीडिया पर भी वीडियो कॉलिंग के जरीये दोनों की बातचीत और चैटिंग होती रही। इस बीच प्रेमिका चार्ली अपने परिवार वालों के साथ जमालपुर पहुंच गई। वैलेंटाइन डे के आस-पास प्रेमिका चार्ली अपने परिवार के साथ फ्रांस से भारत के लिए निकली और जमालपुर पहुंच गयी। जहां बिहारी दूल्हे से शादी रचाने के लिए मुंगेर कोर्ट पहुंच गयी जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज किया। जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम दोनों परिवारों की रजामंदी से हिंदू रीति रिवाज के साथ सगाई की रस्म अदा की गयी। जमालपुर के रेलवे सिनेमा हॉल में बने मैरिज हॉल में इस कार्यक्रम को रखा गया था। कोर्ट मैरिज और सगाई से चार्ली के माता-पिता काफी खुश हैं। सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोगों के अलावा समाज व कई रिश्तेदारों भी पहुंचे थे। अब कुछ दिन बाद दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंधेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ ऐसा ही मामला बेगूसराय के भगवानपुर में सामने आया था। 22 नवम्बर 2021 को बेगूराय के एक युवक के साथ फ्रांस की युवती की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। भगवानपुर प्रखंड के कटहरिया गांव में यह शादी संपन्न हुई थी। कटहरिया गांव निवासी रामचंंद्र साह सपरिवार कोलकाता में रहते थे। उनका पुत्र राकेश कुमार साह दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। छह वर्ष पूर्व फ्रांस की मेरी लोरी हेरल भारत आई थी। मेरी को उनके बेटे ने ही दिल्ली घुमाया था। इसके बाद दोनों में करीबी बढ़ी। इंडिया से लौटने के बाद भी राकेश और मेरी की बातचीत होती रही। करीब तीन वर्ष पहले मेरी के बुलावे पर राकेश भी पेरिस चला गया। वहां दोनों कपड़े का व्यवसाय करने लगे।
इसी क्रम में दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी हुई तो दोनों के स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए। पहले पेरिस में दोनों ने शादी की। उसके बाद जब लोरी बेगूसराय अपने परिजनों के साथ पहुंची थी जहां राकेश के साथ उसकी शादी धूमधाम के साथ करा दी गयी। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता विदेशी दूल्हन को देखने के लिए घर पर लगा रहा। दूल्हा-दुल्हन को लोगों ने खूब आशीर्वाद भी दिया था। शादी के बाद रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए थे। शादी के बाद नव दंपती व उनके माता-पिता फ्रांस के लिए रवाना हो गये थे। बेगूसराय के बाद अब मुंगेर में भी इसी तरह का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां अपने प्रेमी को जीवनसाथी बनाने के लिए फ्रांस से एक युवती सात समंदर पार कर मुंगेर के जमालपुर में आ पहुंची।