Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण
01-Nov-2022 07:57 AM
By MANTU BHAGAT
ARARIA: खबर अररिया की है, जहां नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और SSB में झड़प हो गई। SSB जवान ने जब गेंहू लोडेड ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने जवान को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद SSB जवान को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना नेपाल बॉर्डर के चंदा मोहन गांव की है। इस घटना के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव के नो मैंस लैंड एरिया में एसएसबी जवानों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें 1 जवान बुरी तरह घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए फोरबिसगंज अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अररिया जिले के फोरबिसगंज प्रखंड के चंदा मोहन गांव का है।
एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को घायल कर दिया। वे सुनील सेन 56 बटालियन के जवान हैं। वहीं, एमडी मेराज जो गेहूं का मालिक बताता है, उन्हें भी जवानों ने हिरासत में लिया है।