Hindi News / news / श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में...

श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: AJIT Updated Jun 20, 2021, 11:33:28 AM

श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घटना पाली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की है। 


बताया जाता है कि अमरपुर गांव में बीती रात श्राद्धकर्म में भोज खाने के लिए गांव के लोग जुटे थे। खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी। देखते ही देखते उल्टी होनी शुरू हो गयी। जिसके बाद सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। 


ग्रामीणों ने बताया कि खाना खाने के बाद गांव के लोगों को पेट में दर्द, जलन और उल्टी की शिकायत के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान कुछ ऐसी चीज गिर गई होगी जिससे अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी।