ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का नोएडा में निधन, JP आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का नोएडा में निधन, JP आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

19-Mar-2024 10:51 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण, बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


दरअसल, रघुनाथ गुप्ता मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी के रहने वाले थे।  रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने छात्र हितों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया।


इसके साथ ही रघुनाथ गुप्ता बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए।वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के नेता रहे। आपात काल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी।


उधर, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से रघुनाथ गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे। अब  रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।