Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला
12-Nov-2022 03:47 PM
By
LAKHISARAI: बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर पहुंच गया है। आए दिन अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिशेप्शन पार्टी के दौरान एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के औरैया गांव की है।
मृतक महिला की पहचान औरैया गांव निवासी टुनटुन साव की 35 वर्षीय विधवा पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के भैसूर के बेटे की रिशेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। रिशेप्शन पार्टी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी लोग रिशेप्सन पार्टी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। विधवा महिला पूनम देवी खून से लखपथ होकर जमीन पर गिरी हुई थी। महिला के सिर में तीन गोलियां दागकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के पति टुनटुन साव की भी दो साल पहले हत्या हो गई थी। अपराधियों ने घर से बुलाकर टुनटुन साव की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जो जेल से बाहर आ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।