ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें....

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट-पत्थरबाजी में 30 से अधिक लोग घायल

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट-पत्थरबाजी में 30 से अधिक लोग घायल

09-Nov-2022 02:20 PM

By

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना वैशाली के जतकौली गांव की है। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के फूस के घर में आग भी लगा दी। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी की गई है। कई घंटों तक पूरा इलाज रणक्षेत्र में तब्दील रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि कि जतकौली गांव के अशोक राम और राकेश सहनी के बीच लंबे समय से रास्ते क विवाद चल रही था। हाल ही में राकेश सहनी ने विवादित रास्ते पर मिट्टी भरवाया था। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच राकेश सहनी के घर का एक शख्स विवादित रास्ते से जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के अशोक राम के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामले में खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। 


मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट और पत्थरबाजी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से जख्मी 23 लोगों को दूसरे अस्पतालों में रेफऱ किया गया है। घायलों के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही रास्ते के विवाद को सुलझा लिए जाने का भरोसा दिलाया है।