ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा SCERT : SCERT ने बदला बिहार स्कूल परीक्षा कार्यक्रम, सातवीं-आठवीं की गणित और सोशल साइंस परीक्षा स्थगित

बिहार: पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 दिन पहले बदमाशों ने पति को मारी थी गोली

बिहार: पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 दिन पहले बदमाशों ने पति को मारी थी गोली

20-Jul-2022 02:50 PM

By

NALANDA: बिहार में अपराधी अब बेलगाम हो चुके हैं। शिवहर के बाद अब नालंदा जिले में पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की गई है। घटना हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत की है, जहां अपराधियों ने बीती रात पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मौके से आठ खोखा बरामद किया।



दरअसल, इस बार बदमाशों ने अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनीता साही के घर को अपना निशाना बना लिया और कई राउंड फायरिंग की। लोगों के बीच दहशत फ़ैल गया है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है कि आखिरकार अपराधियों की मंशा क्या है। हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि पिछले 4 जुलाई को ही पूर्व मुखिया सुनीता साही के पति अजित सिंह को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। घटना को 15 दिन हो गए, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 



वहीं, इस घटना को लेकर हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना को किसने अंजाम दिया और आखिर किस मकसद से फायरिंग की गई। पूर्व मुखिया के द्वारा भी अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस ने मौके से 8 खोखा बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।