Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन
26-Sep-2024 03:03 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू में खलबली मचा दी थी। कविता में बढ़ती उम्र का जिक्र किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर अशोक चौधरी ने तंज किया है हालांकि तमाम तरह की कंट्रोवर्सी के बीच जेडीयू ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। अशोक चौधरी को अब जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।
दरअसल, जहानाबाद में भूमिहार जाति को लेकर विवादित बयान देने के बाद अशोक चौधरी ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अशोक चौधरी ने बढ़ती उम्र पर एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू के अंदरखाने खलबली मचा दी थी। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर चौधरी ने तंज किया है। इसके बाद जेडीयू ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
इस पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस तलब किया था और करीब डेढ घंटे तक अशोक चौधरी की क्लास लगाई थी। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को अपना मानस पिता बताया था और सभी कयासों को सीरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि लोगों के देखने का नजरिया अलग-अलग होता है। इसके बाद अशोक चौधरी ने सीएम से मुलाकात वाली तस्वीर पोस्ट की थी।
तमाम तरह की बातों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। कुछ दिन पहले आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आए श्याम रजक को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया था। दोनों महादलित समाज से आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को दलित कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है।