ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष कर हासिल की सफलता; जानिए.. कैसे लिख दी सक्सेस स्टोरी Bihar News: कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, वकीलों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी Bihar News: कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, वकीलों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी Bihar Ips News: बिहार कैडर के तेजतर्रार पांच IPS अफसरों को ACC ने आईजी रैंक में किया इंपैनल, आईजी हेडक्वाटर्र विनय कुमार भी शामिल BIHAR: कैश वैन से 70 लाख की चोरी मामले का हुआ खुलासा, घटना के 48 घंटे के भीतर 3 चोर पैसों के साथ गिरफ्तार

बिहार : पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत

बिहार : पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत

17-Oct-2023 07:33 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शहर के अगरवा मोहल्ले में पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में दोनों की इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, इस मृतकों की पहचान विनोद चौधुर व किरण देवी के रूप में हुई है। विनोद का पैतृक घर केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट निजायत में है। विनोद चौधुर संवेदक का काम करते थे। छतौनी इंस्पेक्टर कंचन भास्कर ने बताया कि पहले पत्नी किरण देवी की मौत हुई। उसके दो घंटे बाद विनोद की भी मौत हो गयी। 


बताया जा रहा है कि, मृतक के दो पुत्र प्रिंस कुमार चौधुर व निखिल कुमार चौधुर हैं। बड़े पुत्र प्रिंस की शादी हो गयी है। विनोद ने अपनी कमाई से गांव व शहर में मकान बनवाया। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इधर कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गयी थी। इसके कारण वे परेशान रहते थे। चकिया में हुई एक हत्या में भी उनके नाम की चर्चा पुलिस महकमे में हुई थी। फिर जांच के बाद मामला सही नहीं निकला था। 


आपको बताते चलें कि, 15 अक्टूबर की रात आपसी कलह को लेकर पति-पत्नी दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। दोनों की बेचैनी बढ़ने पर बेटे ने इलाज के लिये छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान  पहले पत्नी की मौत हुई। उसके दो घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। मौत की घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी। दम्पति के शवों को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिये गांव चले गये।