Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद की शर्मनाक करतूत, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लड़की के साथ किया गंदा काम BIHAR NEWS : 15 सितंबर तक सड़क और पुल निर्माण शुरू करें ठेकेदार, वरना होगी सख्त कार्रवाई Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह का जोरदार हमला, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पर खूब बरसे बिहार में शराबबंदी लागू करने में पुलिस नाकाम, खुद शराब की दुकानें बंद करवाने का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 4 नए थानाध्यक्षों की तैनाती Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 4 नए थानाध्यक्षों की तैनाती SSC EXAM : नॉर्मलाइजेशन के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव, शिफ्ट बदलने पर भी नहीं होगा मार्क्स में अंतर BPSC Prelims 2025: 13 सितंबर को होगी BPSC 71वीं PT परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिस; सेंटर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेवारी CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेवारी
02-Dec-2024 08:25 PM
By First Bihar
MUNGER: सुल्तानगंज के पूर्व विधायक और समता पार्टी के नेता गणेश पासवान का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बेगूसराय के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुंगेर जिले के तारापुर स्थित सिसुआ लाया गया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उनके निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
बता दें कि गणेश पासवान वर्ष 2000 से 2005 तक सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के विधायक रहे थे। इसके अलावा, वे तारापुर प्रखंड के बिहमा पंचायत में 36 साल तक मुखिया भी रहे थे। राजनीति में वे जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और समता पार्टी से जुड़े रहे और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव थे।
मुंगेर में पूर्व समाजवादी नेता वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य गणेश पासवान अपनी मिलनसारिता और जनता के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते थे। आज सुल्तानगंज गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताया जाता है कि वे अपने परिजनों को देखने के लिए खगड़िया गए हुए थे। जहां उनकी तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
वही आज दिवगंत पूर्व विधायक का शव उनके पैतृक स्थान मुंगेर जिले के तारापुर क्षेत्र के सिसुआ गांव लाया गया। जहां उनके निधन की खबर क्षेत्र में आने पर लोग मर्माहत हुए और आज अहले सुबह से ही शुभचिंतकों का उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गया। दिवगंत पूर्व विधायक तारापुर प्रखंड के बिहमा पंचायत के 36 वर्षों तक मुखिया पद पर भी आसीन रहे। जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और समता पार्टी के रास्ते वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महासचिव थे।
वह सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के विधायक चुने गए थे। पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी से उनका काफी गहरा लगाव रहा। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी अच्छी प्रतिष्ठा बनी हुई थी। लोगों के बीच अपने हंसमुख और जिंदा दिल विचारों के कारण काफी लोकप्रिय थे। वही सभी वर्ग के लोग उनसे स्नेह रखते थे।
वर्तमान में उनकी पुत्रवधू ब्यूटी विश्वास जिला परिषद मुंगेर की उपाध्यक्ष हैं। उनके मृत्यु के बाद उनके आवास पर आकर स्वजनों को ढाढस बंधाने वाले लोगों में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, विधायक राजीव कुमार सिंह, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं आज दिवगंत विधायक का अतिम संस्कार सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया गया।