गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
20-Oct-2024 02:09 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें हर दिन कहीं न कहीं से निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तीन माह के दुधमुहे बच्चे की 26 वर्षीय मां की संदेहास्पदक मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर खाना में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर अड़गड़ा रोड स्थित एक गांव में 26 वर्षीय प्रियंका कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रियंका की शादी महज डेढ़ साल पहले रौशन नामक युवक से हुई थी, जो बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मैकेनिक का काम करता था।
वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि प्रियंका के पास तीन महीने का एक बच्चा भी है। मृतका के परिजनों का कहना है कि बीती रात ससुराल वालों ने प्रियंका के खाने में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर, ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।