Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
10-Nov-2024 09:27 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दर्दनाक हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। दोनों नाबालिग लड़कों की करेह नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों लड़के कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे और इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। इस घटना के बाद मृतक लड़कों के परिवार में कोहराम मच गया है।
दोनों लड़कों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सोरमा गांव निवासी सुनील ठाकुर के 12 साल के बेटे कुमार गौरव और रंजीत ठाकुर के 13 वर्षीय बेटे अमर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव के अन्य चार लड़कों के साथ सरस्वती मंदिर घाट पर सरेह नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद बाकी लड़कों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, दो लड़कों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।