Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
26-Oct-2024 12:48 PM
By First Bihar
MUZZARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनीसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां औराई इलाके में 2 दिन पहले बागमती नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसे में कुल 10 लोग डूबे थे। हादसे के बाद ही स्थानिय लोगों की मदद और एसडीआरएफ की मदद से उनमें से 8 लोगों को उसी दिन निकाल लिया गया था।
एक युवक का शव बीते दिन यानी शुक्रवार को मिला, जबकि एक लापता किशोरी का शव आज यानी शनिवार सुबह बरामद हुआ है। हादसे के करीब 48 घंटे बाद लापता किशोरी का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह किशोरी का शव कटरा के धनौर के पास मिला है। मृतका की पहचान फतेहपुर बुरेना की रहनेवाली 13 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिला में औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया पंचायत के फतेहपुर बेरौना गांव के समीप गुरुवार की सुबह नौ बजे बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में नाव डूब गयी। इस नाव हादसे में दो लोग लापता थे। नाव पर दस लोग सवार थे जिसमें आठ लोगों को बचा लिया गया। सभी लोग घास लाने के लिए भरथुआचौर में जा रहे थे। अचानक बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा के उत्तरी तट के समीप नाव डूब गयी। हादसे में मुस्कान कुमारी (12) पिता रामछबीला राय व संजीव कुमार (32) थे।