गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
25-Oct-2024 03:18 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के हरलाखी में एक हेडमास्टर ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया। हेडमास्टर की पत्नी ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गई और क्लासरूम में रसोइया के साथ रंगरेलिया मनाते पति को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी। घटना प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार की है।
दरअसल, गुरुवार को छुट्टी के बाद शाम 5 बजे रसोइया के साथ एचएम को रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। एचएम की पत्नी ने ही स्कूल पहुंच कर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि एचएम आशुतोष कुमार का घर कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव में है। वह हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकियाटोल में प्रभारी एचएम है।
हेडमास्टर की पत्नी ने ग्रामीणों को बताया कि उसके पति का स्कूल की रसोइया के साथ पिछले तीन साल से अवैध संबंध चल रहा है। मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। इसलिए उसने खुद राढ़ गांव से चुपचाप तकिया टोल हिसार आकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विद्यालय में एचएम को रंगेहाथ पकड़ लिया।
भारी बवाल के बाद रसोइया भी आरोपी हेडमास्टर के साथ रहने की बात पर अड़ गई। कई घंटों तक स्कूल में हो हंगामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद खिरहर थाना की पुलिस स्कूल पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। हेडमास्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव