नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
13-Oct-2024 06:07 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय के वार्ड 31 में काम नहीं करने वाली वार्ड पार्षद को वहां की जनता ने सम्मानित किया। इलाके में जर्जर सड़क, जलजमाव और नाला की समस्या से परेशान लोगों ने महिला वार्ड पार्षद को बुके दिया। इस तरह का सम्मान पाकर महिला पार्षद काफी खुश नजर आईं। कहा कि इसके लिए वार्ड की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद।
मेरे लाइफ में यह फर्स्ट अवार्ड है जो हमेशा याद रहेगा। हम कोई काम नहीं किये इसलिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है। अपने वार्ड में काम नहीं करने वाली महिला पार्षद को बुके देकर सम्मानित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।
बेगूसराय के वार्ड 31 की जनता ने इलाके की दुर्दशा को लेकर काफी चिंतिंत नजर आए। जलजमाव के कारण इलाके में डेंगू फैल रहा है। इलाके के 15 लोगों को डेंगू हो गया है। लोगों ने डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 5-5 लाख रूपया देने की मांग की। कहा कि नगर निगम और पार्षद मैडम के पास टाइम नहीं है इसलिए 15 डेंगू मरीजों को इलाज के लिए 75 लाख रूपया दिया जाए।
लोगों का कहना था कि मैडम जी को सम्मानित किया जा रहा है। 31 वार्ड की दुर्दशा के लिए नगर निगम और यहां की पार्षद जिम्मेदार है। मैडम से कोई काम नहीं हो पा रहा है। या फिर ये कर नहीं पा रही हैं या नगर निगम इन्हें करने नहीं दे रहा है। इलाके में डेंगू फैल रहा है। 15 लोग बीमार हो गये हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। यहां 4 शो रूम खुला हुआ है। साल का 10 लाख रूपया शो रूम से टैक्स जाता है। लेकिन इलाके में ना तो रोड बन पाया है और ना ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है। इलाके में जलजमाव होने से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
हम यह मांग करते हैं कि यहां के शो रूम को टैक्स फ्री कर दिया जाए ताकि इलाके में जो भी काम है वो हम लोग टैक्स के पैसे से करवा देंगे। इस इलाके के लिए ना तो नगर निगम के महापौर को टाइम है और ना ही पार्षद मैडम के पास ही समय है। जो 15 मरीज डेंगू से बीमार हुए हैं उनकों 5-5 लाख रूपया इलाज के लिए दिया जाए। कुल 75 लाख रुपया इन सभी को दिया जाए ताकि ये सभी अपना इलाज करा सके।
वही महिला पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में काम नहीं करने पर वार्ड की जनता ने जो सम्मान मुझे दिया है उसके लिए उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद। इस सम्मान का हकदार हमे चुना गया यह मेरे लाइफ में फर्स्ट अवार्ड होगा जो हमेशा याद रहेगा कि हम कोई काम नहीं किये तो लोगों ने सम्मानित किया। इन लोगों का गुस्सा जायज है। नगर निगम के मेयर और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को यह कहना चाहेंगे कि हमारे वार्ड पर ध्यान दीजिए। कब तक झूठा दिलासा देते रहेंगे। काम में तेजी लाइए जिससे यहां रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
लोगों ने कहा कि सब कमीशन का खेल है। कमीशन ज्यादा मांगी जाती है इसलिए क्षेत्र के विकास का काम रुका रहता है। इस आरोप को खारिज करते हुए महिला पार्षद कहती है कि मुझे कमीशन से कोई लेना देना नहीं है यह आरोप गलत है। आप लोग जैसा समझे लेकिन हम नहीं चाहते कि हमको कोई कमीशन मिले। अपने वार्ड में काम नहीं करने वाली महिला पार्षद को बुके देकर सम्मानित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।