Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
29-Jul-2023 02:45 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान महापाप हुआ है। यहां मुहर्रम के शोर में गांव के दो लड़के एक किशोरी को उठा ले गए और खेत में ले जाकर दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की जब खेत से मिली तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर के पास ही शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम को लेकर शोर हो रहा था। पीड़ित लड़की मुहर्रम का खेल देखने के लिए घर के बगल में गई थी, तभी गांव के ही दो लड़के वहां पहुंचे और लड़की को वहां से उठाकर खेत में ले गए। मुहर्रम के शोर के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं लगी। खेत में ले जाने के बाद दोनों बदमाशों ने 17 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
उधर, काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद लड़की बेहोशी के हालत में खेत में मिली, उस वक्त उसके शरीर पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में मो. अशफाक और मो. मुमताज के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।