Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ बैठक में मौजूद; क्या होने वाला है? Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ बैठक में मौजूद; क्या होने वाला है? कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल
02-Jul-2022 03:31 PM
By
BAGAHA : बगहा में एक महिला की खुदकुशी की सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चिउटाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। यहां घर में अकेली महिला ने फोन पर बात करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में धान की रोपनी करने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति यूपी में रहकर मजदूरी करता है। किस कारण से महिला ने खुदकुशी की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले महिला फोन पर किससे बात कर रही थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।
परिजनों की मानें तो परिवार के सभी लोग धान की रोपनी करने के लिए खेद में गए हुए थे। महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर में थी। दोनों मां बेटी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बेटी के सोने के बाद महिला फोन पर किसी से बात करने लगी। फोन पर बात करने के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। जब 8 साल की मासूम की नींद खुली को उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ पाया।