Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट
19-Mar-2024 07:13 AM
By First Bihar
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के तरफ से एक ओर राज्य सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लग गई। भारतीय जनता पार्टी बिहार में अब 17 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। यहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर लड़ेगी। इससे पहले पार्टी आंध्र प्रदेश में भी गठबंधन में सीट बंटवारा कर चुकी है। लेकिन फिलहाल भाजपा की नजरें महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा पर भी टिकी हुई हैं। यहां अभी तक फार्मूला सेट नहीं हो पाया है।
दरअसल,महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार कैंप) साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक सीट बंटवारा नहीं हो सका है। यहां तीन सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। इनमें बारामती, माढा और सतारा का नाम शामिल है। इससे पहले अटकलें थीं कि राज्य की 48 सीटों में से भाजपा 31, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 13 और एनसीपी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल, इस फॉर्मूले को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि, इस बार के लोकसभा चुनाव में लंबे समय के बाद ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की NDA में वापसी हो सकती है। साथ ही कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और बीजद के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तैयार हो चुका है, लेकिन कुछ समय पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कह दिया था कि बीजद के साथ गठबंधन की बात नहीं चल रही है। इस बयान के बाद वह दिल्ली भी गए थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिल्ली पहुंचे थे।
इसके साथ ही भाजपा अपने पुराने साथी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अब हाल ही में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अटकलों पर विराम लगा दिया था और कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में साथ आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया था।
उधर, दक्षिण में लगातार विस्तार की कोशिशों में जुटी भाजपा को आंध्र प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है। यहां भाजपा पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी, पवन कल्याण की जनसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि यहां टीडीपी 17, भाजपा 6 और जनसेना 2 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा 10, जेएसपी 21 और टीडीपी 144 सीटों पर मैदान में उतरेगी।