Hindi News / news / बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, ADM का भी ट्रांसफर

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, ADM का भी ट्रांसफर

1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2021, 3:42:45 PM

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, ADM का भी ट्रांसफर

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है. रोहतास जिले के एडीएम का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. साथ ही एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज भी दिया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए इन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया बनाया गया है. इनके अलावा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार अगले आदेश तक इस पद पर की जिम्मेदारी संभालेंगे. 


बिहार सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है.