ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी

बिहार में NDA को बड़ा झटका: विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पशुपति पारस ने किया ऐलान, कहा..लोकसभा में धोखा हुआ

बिहार में NDA को बड़ा झटका: विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पशुपति पारस ने किया ऐलान, कहा..लोकसभा में धोखा हुआ

29-Sep-2024 07:07 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के बयान से बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग सकत है। पशुपति पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सम्मान नहीं मिला तो बड़ा फैसला लेना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमारे साथ धोखा हुआ है। अब दोबारा इस तरह की गलती नहीं करेंगे। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भी एक सीट की मांग रखी है। 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है, और इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (एनएलजेपी) ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने साफ तौर पर कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव में एनएलजेपी को उचित सम्मान नहीं मिला, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी एनएलजेपी ने एक सीट की मांग की है।


पारस ने लोकसभा चुनाव को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला था और इसे धोखा करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में उनके प्रदेश अध्यक्ष की सक्रियता के चलते कम से कम एक सीट जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी को सम्मान नहीं मिला था, और अब विधानसभा चुनाव में अगर हमें उचित सम्मान नहीं मिलेगा, तो हम 243 सीटों पर लड़ेंगे। झारखंड में भी हम सीट की मांग कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें एक सीट जरूर मिलेगी।