Hindi News / news / बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों के DM बदले

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों के DM बदले

1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2021, 2:15:27 PM

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों के DM बदले

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें तीन जिलों के डीएम भी बदले गए हैं. 


राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी के डीएम बदले गए हैं. हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. जबकि नवीन कुमार मुंगेर के डीएम बनाए गए हैं. सुनील कुमार यादव अब सीतामढ़ी के नए डीएम होंगे. 


सामान्य प्रशासन विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है. उसके मुताबिक रचना पाटिल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है.  अभिलाषा कुमारी वर्मा को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.