Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की महिला मंत्री करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल पर टिकी सबकी नजरें Jitiya vrat 2025: जितिया व्रत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा के पीछे क्या है रहस्य? जानिए...पूरी कहानी DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत
13-May-2024 11:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं, इसमें चार महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग के तरफ से पांच सीटों पर सुबह 11बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। बिहार की पांच सीटों पर 22.54 % वोटिंग हुई है।
मतदान के लोकसभा सीट के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग समस्तीपुर में 23.69% हुई। उसके बाद मुंगेर- 22.85%, उजियारपुर - 22.79%, दरभंगा - 22.73% और बेगूसराय- 20.93% मतदान हुआ है। आज चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपना मतदान किया। इसके अलावा जदयू सांसद और बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री ने भी अपना मतदान किया। बेगूसराय लोकसभा के बीहट में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मतदान किया।
वहीं, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 169 मध्य विद्यालय गोपटोल में वोट डाला। जबकि, बेगूसराय लोकसभा के तेघड़ा में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मतदान किया। जबकि, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार की सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ।
मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। सुहाने मौसम में सुबह से वोट झमाझम बरस रहे हैं। बूथों पर सुबह से मतदाता कतार में लग गए थे। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 239 पर अपनी पांच बहूओं के साथ मतदान करने पहुंचीं गीता देवी बहुत प्रसन्न दिखीं। उन्होंने कहा कि धूप के कारण बाहर निकलने का मन नहीं करता था। लेकिन अभी मौसम अनुकूल हो गया है।