Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश
23-Nov-2024 09:44 AM
By First Bihar
बिहार में विधानसभा चार सीटों पर उपचुनाव का परिणाम शनिवार को आ रहा है। इसको लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। मतगणना के शुरूआती रुझानों में तरारी और इमामगंज में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिले हैं। जबकि बेलागंज और रामगढ़ में जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड की गिनती के बाद इमामगंज में राजद के रौशन मांझी ने 13352 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी को 11048 वोट आया है और जनसुराज के जितेन्द्र पासवान के खाते में 9588 वोट आए हैं।
वहीं तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत ने बढत हासिल की है। वे करीब 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नम्बर पर हैं। बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट से जेडीयू मनोरमा देवी को 7114 वोट मिले हैं। जबकि RJD उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 4721 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज पार्टी को महज 842 वोट हासिल हुआ है।
इसके अलावा कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के रोचक मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सतीश यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अशोक सिंह हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर चले गए हैं।
मालूम हो कि, इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 58 प्रतिशत, तो सबसे कम तरारी में 50 फीसदी वोट पड़े थे। गया जिले की इमामगंज सीट पर एनडीए को शुरुआती झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हम प्रत्याशी दीपा मांझी पहले राउंड में तीसरे नंबर पर चल रही हैं। आरजेडी के रौशन मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान हैं।