Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ?
25-Jun-2022 08:31 AM
By
PURNEA: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसा कैसे संभव हो सकता है। कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाले एक शख्स की 12 बेगम है लेकिन किसी भी बेगम को ये नहीं पता कि उसकी कोई सौतन भी है। इसके बाद भी उसने शादी के मकसद से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। हालांकि इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम शमशाद उर्फ मनोवर है, जो छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ हुई तो उसने कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। हैरानी की बात तो यह है कि हर बार वह खुद को कवारा बताकर नई लड़की से शादी करता है।
आरोपी के खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग को अगवा करने का केस दर्ज था। यह घटना 8 दिसम्बर 2015 को हुई थी, जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद किया था।
मामले की जांच में जुटे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। अंत में उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 12 लड़की से शादी कर चूका है। आपको बता दें कि पुलिस ने उसकी सात बीवियों से पूछताछ की है। सभी का यही कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। लगभग छह साल बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल हुई है। 12 शादियों का अंजाम यह हुआ कि अब उसे जेल की सज़ा काटनी पड़ रही है।