1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 30, 2021, 9:02:25 PM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण ,रोड एक्सीडेंट में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा है.
घटना रोहतास के डेहरी ऑन सोन की है, जहां दिनारा थाना क्षेत्र में रविवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि जिले के खाखड़ही के रहने वाले ठाकुर प्रसाद के यहां कुछ दिन पहले शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अपने बच्चों के साथ रेहीं गांव की रहने वाले संजय प्रसाद की पत्नी कृष्णावती देवी मायके आई थी.
शादी के बाद रविवार को कृष्णावती की एक बहन अपने ससुराल जा रही थी, जिसे छोड़ने के लिए अन्य परिजनों के साथ कृष्णावती भी अपने दोनों बच्चों को लेकर सड़क तक आई. इसी बीच धनसोई के तरफ से तेज गति में आ रहे मोटरसाइकिल ने बच्चों को टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.