BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: 6 साल की मासूम बच्ची को लगी गोली Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला
19-Oct-2023 11:21 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर सदर अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सदर अस्पताल के लापरवाह डॉकटरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया, जिससे महिला की हालत खराब हो गई है।
दरअसल, लालगंज के चिमनीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुलेखा कुमारी को बीते 14 जुलाई को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल में बड़े ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी कराई गई थी। ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टर द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई जिसके कारण महिला के पेट में स्पंज छूट गया था। ऑपरेशन के कुछ दिनों के बाद महिला के पेट में दर्द होने लगा।
कई जगह पर इसका इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में महिला ने शहर के एक निजी जांच घर में अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन कराया तो इस दौरान पता चला कि महिला के पेट में स्पंज छूटा हुआ है। इसकी जानकारी महिला के द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद को दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को तत्काल सदस्य अस्पताल में भर्ती कर लिया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला के पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते जुलाई माह में सदर अस्पताल में ऑपरेशन से पत्नी को बच्चा जन्म लिया था। घर ले जाने के बाद पत्नी को हमेशा पेट में दर्द होने लगा निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में स्पंज छूटा हुआ है। सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद में बताया कि ऑपरेशन के दौरान भूल बस महिला के पेट में कुछ छूट गया है, जिसे छोटा ऑपरेशन करने के बाद निकाल लिया जाएगा।