Bihar News: 2020 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार होंगे कम मतदाता, पिछली बार 2005 में हुआ था ऐसा INDvsENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 148 साल से नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर भी IMD ने किया सावधान अमरनाथ एक्सप्रेस की बोगी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समस्तीपुर में भर्ती फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटी, दो लापता; 18 लोग तैरकर बचे नीसा देवगन बनीं ग्रेजुएट, काजोल ने चिल्लाकर कहा.. ‘कम ऑन बेबी’, वीडियो वायरल अरवल: हत्या के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, 30 दिन में सरेंडर का आदेश बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल
23-Nov-2024 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। एनडीए की इस जीत से युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जनता का मूड बदल गया है बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं हो पाएगी।
एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह कहा है कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के हवा हवाई राजनीति को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने कहा की उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है की बिहार जंगलराज के साथ नहीं बल्कि सुशासन के साथ खड़ा है। रोहित ने कहा की आम चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और इंडी गठबंधन डबल दीजिट से नीचे रहेगा। रोहित ने कहा की अब बिहार में जंगलराज की वापसी कभी नहीं होगी।
बता दें कि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है।
वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
एनडीए की भारी जीत से गदगद युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और इंडि गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार की चारों सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में जिस प्रकार से इंडि गठबंधन को करारा झटका लगा है। तेजस्वी यादव के हवा हवाई पर्सनाल्टी को राज्य की जनता ने एक्सपोज किया है। उससे स्पष्ट हो चुका है कि बिहार की सम्मानित जनता जंगल राज के संस्थापकों और संरक्षकों की पुन वापसी सत्ता में नहीं कराने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और इंडि गठबंधन बुरी तरह से पराजित होने जा रहा है। जनता समझ चुकी है तेजस्वी यादव जमीन पर कहीं नहीं है तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने बिहारवासियों को मुर्ख बनाया है। राज्य की बर्बादी के षड्यंत्र के पीछे लालू परिवार की बड़ी भूमिका रही है। बिहार के सम्मानित जनता लालू और उनके जंगलराज को कभी भूला नहीं पाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और करारा जवाब राज्य की जनता देगी। आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए राजद को हासिए पर जनता पहुंचाने जा रही है इसका अंदाजा भी नहीं होगा। आपके गठबंधन को राज्य की जनता डबल डिजिट में नहीं आने देगी. बिहार की सम्मानित जनता लोकतंत्र और संविधान को बचाने वालों के साथ है।