Hindi News / news / SP ने थानेदारों का किया तबादला, जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

SP ने थानेदारों का किया तबादला, जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Jun 05, 2021, 4:46:53 PM

SP ने थानेदारों का किया तबादला, जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के नालंदा में कोरोना काल के बीच पुलिस कप्तान ने जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. एसपी ने चार पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें थानेदार भी शामिल हैं. इस खबर में नीचे तबादले की लिस्ट दी हुई है.


शनिवार को नालंदा के एसपी हरि प्रसाद एस ने तीन थानेदार समेत चार पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया. बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार, राजगीर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ,लहेरी थाना अध्यक्ष विरेंद्र यादव और डी आर यू प्रभारी सुबोध कुमार का तबादला किया गया है. बिहार थाना अध्यक्ष दीपक कुमार को राजगीर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि राजगीर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को बिहार थाने की कमान सौंपी गई है.


पुलिस कप्तान ने लहेरी थाना अध्यक्ष विरेंद्र यादव को हिलसा का अंचल निरीक्षक बनाया गया. इसी के साथ साथ डीआई यू शाखा के प्रभारी सुबोध कुमार को लहेरी का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है.