BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
24-Oct-2022 07:49 AM
By
PATNA: बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब बड़े बड़े अधिकारियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार तो बदमाशों ने जो कारनामा किया है उसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। रविवार को साइबर अपराधियों ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट से पैसे उड़ा लिए। आमिर सुबहानी ने तुरंत ईओयू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जालसाज को टीम ने धर दबोचा।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आमिर सुबहानी के अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उनके खाते से कुल 90000 रुपये की धोखाधड़ी की जा रही थी। लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और ईओयू को इसकी जानकारी दी। हालांकि जालसाज पैसे की निकासी नहीं कर सका था। 90000 रुपये को बैंक खाते में ब्लॉक कर दिया गया था। फिलहाल वही आगे की कार्रवाई जारी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओयू की टीम ने तुरंत कारवाई किया और साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस मामले के बाद अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप सा मच गया है कि आखिर कोई बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से धोखाधड़ी करने की हिम्मत कैसे कर सकता है।