BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
10-Oct-2024 11:38 AM
By First Bihar
ARA : बिहार से जुड़े लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए जिस नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। वह नाम है मनोज दुबे। इनको भारतीय रेलवे वित्त निगम का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मनोज कुमार मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले हैं।
मनोज दुबे भोजपुर जिले के एक गांव सलेमपुर के रिटायर डीएसपी मनन दुबे के बेटे हैं। मनोज दुबे 1993 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा के अधिकारी हैं। मनोज दुबे इससे पहले कन्टेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक थे। आईआईटी आईएसएम में एमबीए के पूर्व छात्र रहे मनोज कुमार दुबे को इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके गांव और घर में खुशी का माहौल है।
मालूम हो कि भारतीय रेलवेवित्त निगम (आईआरएफसी), जो रेल मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। इससे पहले मनोज दुबे कं टेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) में निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं। आईआरएफसी की कमान संभालने पर दुबे ने इसेभारत की प्रगति के लिए एक निर्णायक क्षण बताया।
उन्होंने कहा, 'भारत आर्थिक प्रगति के एक महत्वपूर्णपड़ाव पर खड़ा है और इस प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 'विकसित भारत 2047' की रणनीति में मुख्य भूमिका निभाने के इच्छुक हैं।' आईआरएफसी की बाजार में मजबूत स्थिति को लेकर दुबे ने कहा, 'मैं ऐसे संगठन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। जिसकी शुद्ध संपत्ति ₹50,755 करोड़ है और 51 लाख से अधिक शेयरधारकों का विश्वास इसे प्राप्त है, जो भारत की किसी भी कंपनी में सबसे अधिक है।' ₹2 लाख करोड़ सेअधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ, आईआरएफसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 5वें और देश की सभी कंपनियों में 47वें स्थान पर है।