1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated May 27, 2021, 7:32:31 PM
- फ़ोटो
JEHANABAD : इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में जीजा और साले की मौत हो गई है. दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी की है, जहां बिगहा गांव के रहने वाले मोटरसाइकिल सवार शिवि बिंद और प्रकाश बिंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दोनों लोगो की पहचान कर ली गई है. दोनों रिश्ते में साला बहनोई बताए जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि मृतक प्रकाश बिंद अपने ससुराल थाना बिगहा से अपने साले शिवि बिंद के साथ मोटरसाइकिल से निकला था. वह घोषी थाना इलाके में अपने घर बीरूपुर जा रहा था.
इसी बीच घोषी थाना के दमौया गांव के समीप बिपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया बाहन से दुर्घटना हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग रोड से काफी दूर गढ़े में जा गिरे. जिससे दोनों लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर स्थानिए घोषी थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजने की प्रक्रिया में लग गई है.