कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
22-Aug-2023 06:35 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज से मौसम बदला हुआ नजर आएगा। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार को किशनगंज और पच्मी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी,शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया,कटिहार और मुजफ्फरपुर में एक से दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि, मॉनसून की द्रोणी रेखा का पश्चिम छोर हिमालय की तलहटी में है। वहीं पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची और दीघा से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके प्रभाव के चलते ही बिहार में 25 अगस्त तक भारी बारिश के अलावा मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका है।
मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल यानी सोमवार को प्रदेश के अररिया में अति भारी बारिश हुई। वहीं भारी बारिश पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बांका और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर हुई। इसके अलावा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश प्रदेश के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के अधिकतर जगहों पर व उत्तरी भाग के अनेक स्थानों में हुई।
आपको बताते चलें कि, पटना सहित राज्य के 25 जिलों के तापमान में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियत रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे गर्म जिला 36.5 डिग्री के साथ सीतामढ़ी रहा।