कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात
09-Jan-2023 04:29 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल की है जहां 2 बाइक सवार 4 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल की पहचान मेहसौल गांव निवासी विनोद शाही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद शाही बाजार से घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बाइक पर 4 अपराधी सवार थे जो हथियार से लैस थे। घायल विनोद शाही को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
दिनदहाड़े गोलीबारी की हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विनोद शाही को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि घायल विनोद के गाल में एक गोली लगी है।
अपराधियों ने गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।