Hindi News / news / बेगूसराय में रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो युवकों की स्पॉट डेथ, एक घायल

बेगूसराय में रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो युवकों की स्पॉट डेथ, एक घायल

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 23, 2021, 3:36:13 PM

बेगूसराय में रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार दो युवकों की स्पॉट डेथ, एक घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में दो युवकों की मौत हो गई है. सड़क हादसे में दोनों युवकों की जान गई है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों की मौत हुई है. बेगूसराय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी की है, जहां ।जीरो माइल के पास सिनिकट एनएच 31 पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक अन्य शख्स घायल भी हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


दूसरी घटना बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की है, जहां महारानी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सड़क हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवरिया थाना की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. युवक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.