1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 25, 2021, 3:36:39 PM
- फ़ोटो
BAGHA : बिहार के बगहा से डॉक्टर के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. दो लोगों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा है. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है. जहां बगहा पीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट की गई है. इस घटना को लेकर डॉक्टरों में रोष में है. बताया जा रहा है कि दो लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है, कोरोना की वैक्सीन लेने आये थे. लेकिन सर्वर होने के कारन जब उनका वैक्सीनेशन नहीं हो पाया तो उन्होंने डॉक्टर और नोडल पदाधिकारी डॉ अभय सिंह को बुरी तरह पीट दिया.
मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में प्रथमिकी दर्ज की गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संजय पांडेय और सत्यम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.