ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS!

बिहार के बाद झारखंड पर भी चिराग की नजर, रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल; इतने विधानसभा सीटों पर दावा

बिहार के बाद झारखंड पर भी चिराग की नजर, रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल; इतने विधानसभा सीटों पर दावा

24-Aug-2024 12:02 PM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) यानी लोजपा-आर बिहार के बाद अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी चुनाव लड़ने का प्लान तैयार किया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले  चिराग की पार्टी ने 28 सीटों पर दावा ठोक दिया है। इसके बाद अब चिराग ने रांची में लोजपा-आर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुला ली है।


मिली जानकारी के अनुसार, रांची की इस बैठक में में बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान यह भी तय किया जाएगा की झारखंड में चुनाव लड़ने के दौरान पार्टी के पास कौन -कौन सी चुनौतियां होंगी और इससे कैसे निपटा जा सकेगा। इसके साथ ही पार्टी जिस सीटों पर चुनाव में होगी यहां का समीकरण क्या है ?


वहीं, चिराग के झारखंड में चुनाव लड़ने के फैसले से भाजपा की मुश्किलें कुछ हद तक बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी पहले ही यह एलान कर चुकी है की वह हर बार की तरह इस बार भी वहां का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जदयू ने यहां 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश लोजपा की ओर से कहा गया है कि झारखंड में चिराग पासवान की पार्टी की 28 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसकी लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेजी जा चुकी है। रविवार को रांची में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा भी की जाएगी। ऐसे में अब एनडीए के अंदर सीट बंटवारा को लेकर थोड़ी मुश्किलें हो सकती है। 


उधर, लोजपा-आर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 अगस्त रविवार को रांची में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 85 अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। हालांकि, चिराग के फिर से इस पद पर मनोनित होने की संभावना है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाएगी।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले जेडीयू ने भी झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही थी। झारखंड जेडीयू की ओर से 11 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट सीएम नीतीश को सौंपी गई थी। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी को अपने सहयोगी पार्टियां जेडीयू और लोजपा रामविलास को मैनेज करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।