ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप

बिहार: होटल में चल रहा था गंदा काम, कमरे का हाल देख पुलिस के भी उड़े होश, 8 लड़का-लड़की पकड़ाए

बिहार: होटल में चल रहा था गंदा काम, कमरे का हाल देख पुलिस के भी उड़े होश, 8 लड़का-लड़की पकड़ाए

21-Jul-2022 02:32 PM

By

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने होटल से चार लड़का और चार लड़की को धर दबोचा है। मामला नवगछिया का है, जहां पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते होटल में भगदड़ मच गया। यहां तक की होटल के संचालक भी होटल छोड़कर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ होटल में ले गई। इस दौरान चार रूम अंदर से लॉक थे। पुलिस ने चारों रूम का दरबाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। जब पुलिस हरकत में आई तबै जाकर गेट खुला। 



रूम खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। चारों कमरे में एक लड़का और एक लड़की को आपत्तिजनक हाल में देखा गया। इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने होटल से कुछ आपत्तिजनक सामन भी बरामद किया है। दो जोड़ा लड़का-लड़की का कहना है कि वे पति-पत्‍नी हैं। हालांकि दो जोड़ा लड़का-लड़की चेहरा छिपा रहे हैं। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत एनएच 31 के किनारे एक होटल में गंदा काम चल रहा है, जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर नवगछिया रंगरा और गोपालपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कमरे से चार जोड़ा लड़का-लड़की को पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक समेत सभी को थाने ले आई। फिलहाल होटल में पकड़ाए लड़का-लड़की से पूछताछ की जा रही है।