सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
30-Sep-2022 03:30 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। करीब 18 नक्सली कांडों में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली साल 2009 से सक्रिय रह है और बिहार झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में हुए नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। इनामी नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार युगल साह संगठन को मजबूत कर रहा था।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया गांव निवासी युगल साह उर्फ जमींदार साह उर्फ कैलाश जी उर्फ भूपेन्द्र के रूप में की गई है, जो 18 नक्सली कांडों के अभियुक्त युगल साह को वनविशनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2009 से संगठन में सक्रिय था और औरंगाबाद जिले के मदनपुर, अम्बा, ढिबरा, देव, गया जिला तथा झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुए नक्सली अपराध में शामिल रहा है।
एसपी के मुताबिक इनामी नक्सली बिनय यादव उर्फ कमल जी उर्फ किसलय जी उर्फ मुराद जी उर्फ गुरुजी की गिरफ्तारी के बाद वह संगठन को मजबूत करने में सक्रिय था। इतना ही नहीं वर्ष 2015 से नक्सली संगठन कौलेश्वरी जॉन का जोनल कमांडर भी रह चुका है। एसपी ने बताया कि हाल के ही दिनों में नक्सलियों की गिरफ्तारी एवं उनके हथियारों के बरामदगी होने से संगठन का मनोबल काफी गिरा है और सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सली संगठनों के खात्मे के लिए लगातार जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान जारी है।
गिरफ्तार नक्सली के ऊपर मदनपुर थाना में पांच, देव थाना में दो, ढिबरा थाना में छह, अम्बा थाना में एक मामला दर्ज है। इसके अलावे वह गया जिले के बांकेबाजर एवं आमस थाना सहित कई थानों में 18 नक्सली कांडों का अभियुक्त है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2016 में ढिबरा थाना में हरिला नाला के पास सुनियोजित तरीके से अभियान से लौट रहे सुरक्षा बलों पर आईडी ब्लास्ट करने का अभियुक्त रहा है। उस दौरान मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत हुई थी और कई अत्यधमिक ससस्त्र एवं विस्फोटक बरामद किए गए थे।