कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
25-Oct-2022 05:34 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ऑकेस्ट्रा में डांस करने वाली महिला के साथ संचालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। महिला का पति घर में नहीं था इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और महिला डांसर को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला डांसर ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। बीते 28 अप्रैल को पीड़िता का पति माल ढोने के लिए पिकअप लेकर मधेपुरा गया था। इसी दौरान खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के रहने वाला ऑर्केस्ट्रा संचालक दिलबर कुमार उनके घर पहुंचा। साथ काम करने की वजह से पीड़ित महिला उसे कमरे में ले घई। कमरे में जाते ही आरोपी ने हथियार निकाल लिया और उसका भय दिखाकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की हिदायत दे दी। मजबूरी वश महिला ने किसी को कुछ नहीं कहा। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने पीड़ित महिला डांसर से डेढ़ लाख रुपए समेत महिला के कीमती गहने भी ले लिये। बावजूद इसके आरोपी संचालक ने महिला के अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंच गई और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।