BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
13-Oct-2021 09:57 PM
By
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला सिपाही ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। आग को बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को पटना रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही को पटना के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
महिला सिपाही की पहचान बाढ़ निवासी 32 वर्षीय रागिनी कुमार के रूप में की गयी है वही उसके पति की पहचान 35 वर्षीय मुन्ना कुमार के तौर पर हुई है। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। एसएसपी जयंतकांत ने इस घटना की पुष्टी की है। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण महिला सिपाही ने खुदकुशी की कोशिश की है।
पत्नी को बचाने के दौरान उसका पति भी आग से झुलस गये हैं। महिला कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। वह करीब 80% जल चुकी है जिसके कारण उसका बचना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसका इलाज पटना के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महिला सिपाही के भाई संजीत कुमार भी अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में मौजूद अहियापुर थाने की पुलिस ने महिला सिपाही का बयान दर्ज किया। महिला सिपाही के भाई संजीत ने बताया की उसकी बहन ने आज तक कभी किसी विवाद के बारे में उसे नहीं बताया है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। जबकि एसएसपी ने घटना घटना का कारण घरेलू विवाद बताया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घर के बंद कमरे में महिला सिपाही ने खुद को आग लगा ली। घटनास्थल पर FSL की टीम को कल बुलाया जाएगा। इस घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है। महिला सिपाही के इस कदम से अन्य पुलिस कर्मी भी सकते में हैं।