Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
19-Aug-2023 06:32 PM
By First Bihar
NALANDA: लाखों रुपए के गबन के आरोपी पूर्व मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिंकु यादव के खिलाफ एक से अधिक गबन के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार पिंकु यादव पर मनरेगा योजना में पैसों के गबन करने का आरोप है।
दरअसल, नालंदा के रहुई प्रखंड के रहने वाले पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिकु यादव पर मुखिया के पद पर रहते हुए गबन करने का आरोप है। साल 2014-15 में सरकारी योजना में गबन के मामले में पूर्व मुखिया को आरोपी बनाया गया था। पूर्व मुखिया के खिलाफ लंबे दिनों से मामला चल रहा था। इसी गबन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते इमामगंज पंचायत से पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिकु यादव पर मनरेगा योजना के तहत ईट सोलिंग सड़क, नाली निर्माण की सरकारी राशि गबन करने का आरोप है। इस मामले में 8 साल के बाद आरोपी पूर्व मुखिया पुलिस की गिरफ्त में आया है। पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।