ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Bihar news: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुलाई अहम बैठक, संघ से समन्वय की दिशा में बड़ा कदम Bihar news: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुलाई अहम बैठक, संघ से समन्वय की दिशा में बड़ा कदम पुलिस के 'सर्किल इंस्पेक्टर' का कार्यालय बन गया दुकान, रुपया दीजिये नाम हटवाइए और जोड़वाइए, DIG ने कर दिया सस्पेंड Bihar News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ बिहार में केस दर्ज, कर्नल सोफिया को बताया था पाकिस्तानियों की बहन Bihar News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ बिहार में केस दर्ज, कर्नल सोफिया को बताया था पाकिस्तानियों की बहन BIHAR CRIME: 25 हजार का ईनामी TOP-10 अपराधी टाइगर गिरफ्तार, लंबे समय से थी जमुई पुलिस को तलाश Bihar Crime News: पांच करोड़ के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो लाख का इनामी निकला मास्टरमाइंड; कोर्ट का मुंशी भी शामिल Bihar Crime News: पांच करोड़ के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो लाख का इनामी निकला मास्टरमाइंड; कोर्ट का मुंशी भी शामिल ‘घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर ऑफिस आएं’ सरकारी अधिकारी ने कर्मियों को क्यों दिया ऐसा आदेश?

बिहार: दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार, पति लगा रहा मदद की गुहार

बिहार: दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार, पति लगा रहा मदद की गुहार

31-Aug-2022 01:37 PM

By

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी फरार पत्नी और बच्चों की फोटो के साथ उसकी बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला थावे थानाक्षेत्र के थावे शिवस्थान गांव का है। पीड़ित पति का नाम नंद जी गिरी है। वह थावे के शिवस्थान गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशी गिरी का बेटा है।



पीड़ित नंद जी गिरी ने बताया कि 8 साल पहले उसने उचकागांव के रघुनंदनपुर गांव की लड़की ममता कुमारी के साथ कोर्ट में लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। वहां दोनो का एक बेटा और एक बेटी भी हुई। वे मुंबई में परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। अब नंद जी गिरी के बेटे की उम्र 5 साल है। जबकि 6 साल की बेटी भी है। 



पीड़ित पति ने बताया की पत्नी और बच्चे मुंबई ही रहते थे। वह बीच बीच में गोपालगंज आता जाता रहता था। इस बार जब वह 6 महीने पहले जब मुंबई गया तो देखा वहा मुंबई उसके घर में ताला लटका हुआ था। वह अपने पत्नी और दोनों बच्चों का फोटो लेकर खूब तलाश की। पता चला की उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मिलती थी। अब उसकी प्रेमिका अपने दोनो बच्चों के संग फरार हो गई है। फिलहाल पीड़ित पति अपनी पत्नी और बच्चों की बरामदगी को लेकर इधर उधर भटक रहा है।