ब्रेकिंग न्यूज़

US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा

बिहार: धान काटने गई गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

बिहार: धान काटने गई गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

09-Nov-2022 06:17 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अपराधियों ने धान काटने गई एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर की है। बुधवार को महिला का शव धान के खेत से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान कमलपुर गांव निवासी चंदन मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सरस्वती देवी अपने पति चंदन मंडल के साथ धान काटने के लिए खेतों की तरफ गई थी। करीब 10 बजे चंदन मंडल खाने खाने के लिए घर वापस आ गया और अपनी बेटी को मां के लिए पाने ले जाने की बात कही। मृतक सरस्वती देवी की बेटी पानी लेकर खेत में पहुंची लेकिन वह नहीं मिली। 


सरस्वती देवी के खेत से गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच लोगों ने धान के खेत में सरस्वती देवी का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के पिता ने सरस्वती के पति चंदन मंडल पर ही हत्या का आरोप लगाया है।