RSS: ‘सोने की चिड़िया’ नहीं, भारत को अब ‘शेर’ बनना है, दुनिया को सिर्फ शक्ति की भाषा समझ आती है: मोहन भागवत Bihar News: हमेशा के लिए बदल जाएगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, 106 योजनाओं पर खर्च होंगे ₹59 करोड़ Bihar News: 2020 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार होंगे कम मतदाता, पिछली बार 2005 में हुआ था ऐसा INDvsENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 148 साल से नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर भी IMD ने किया सावधान अमरनाथ एक्सप्रेस की बोगी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समस्तीपुर में भर्ती फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटी, दो लापता; 18 लोग तैरकर बचे नीसा देवगन बनीं ग्रेजुएट, काजोल ने चिल्लाकर कहा.. ‘कम ऑन बेबी’, वीडियो वायरल अरवल: हत्या के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, 30 दिन में सरेंडर का आदेश बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त
08-Dec-2024 12:51 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है।
मृतक महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के दिनेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद मृतका के पति और ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
सोनहन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को घर में फंदे से नीचे उतार दिया गया था। गले में फंदे के निशान थे। घर वाले फरार है कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। अभी तक मैके पक्ष द्वारा आवेदन थाने को नहीं दिया गया है।
जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया सोनहन थाना क्षेत्र के एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पति और उसके कुछ लोगों द्वारा मिलकर घटना को अंजाम देने की बात पता चल रहा है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है कड़ी कार्रवाई की जाएगी।