ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, कहा.. 21वीं सदी के सबसे सफल प्रधानमंत्री रहें मनमोहन सिंह का निधन दु:खद

मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, कहा..  21वीं सदी के सबसे सफल प्रधानमंत्री रहें मनमोहन सिंह का निधन दु:खद

26-Dec-2024 10:41 PM

By First Bihar

DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहें। 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में 9 बजकर 51 मिनट पर निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी जिसके बाद दिल्ली एम्स में उन्हें एडमिट कराया गया था। दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया। अखिलेश सिंह ने कहा कि 21वीं सदी के सबसे सफल प्रधानमंत्री रहें मनमोहन सिंह का निधन दु:खद


देश के दो बार के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया है।


92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि 21वीं सदी के सफलतम प्रधानमंत्री के रूप में वें हमें अदैव प्रेरणा देते रहेंगे। देश के महान सपूत को कृतज्ञ राष्ट्र एवं पार्टी का एक एक कार्यकर्ता नमन करता है। 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह  इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी का वृहद नींव माना जाता है।


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, जैकब कादरी, कृपानाथ पाठक, अशोक राम, डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, सांसद मनोज राम, निर्मलेंदु वर्मा,ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेताओं ने गहरा दुःख जताया है।