Hindi News / news / बिहार: IAS अफसर को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार: IAS अफसर को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2021, 2:27:41 PM

बिहार: IAS अफसर को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : बिहार सरकार ने आईएएस अफसर को प्रमोशन दिया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मुख्य सचिव के स्तर पर प्रोन्नति दी गई है. 


बिहार प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1991 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी राजित पुनहानी को मुख्य सचिव के स्तर पर प्रोन्नति दी गई है. आईएस राजित पुनहानी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और इन्हें गृह मंत्रालय में अपर सचिव सह वित्तीय परामर्शी की जिम्मेदारी दी गई है.


आईएएस अधिकारी राजित पुनहानी को पिछले ही साल जनवरी महीने में होम मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और फाइनेंसियल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई थी. आपको बता दें कि राजित पुनहानी बिहार के कई विभागों में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कमिश्नर, एमडी का कार्यभार संभाल चुके हैं. इसके अलावा एनटीपीसी और होम मिनिस्ट्री में भी भिन्न पदों पर रहे हैं.