शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
07-Dec-2024 07:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए माडल पेपर के साथ-साथ मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी कर दिया है। परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक के सभी विषयों का मॉडल पेपर वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या दोगुनी होगी लेकिन विद्यार्थी को आधे प्रश्नों का जवाब देना होगा।
दरअसल, इंटर व मैट्रिक 2025 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जायेंगे, लेकिन विद्यार्थी को उसमें से आधे का ही जवाब देना है। वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है।छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। हालांकि,परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा। वहीं, संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्न पत्र होगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। मैट्रिक में लगभग 17 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटर वार्षिक परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि परीक्षा समिति ने अभी दोनों परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं की है।
मैट्रिक में गणित के 138 प्रश्न होंगे, वहीं, विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन विद्यार्थी को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना है। लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी में से चार-चार प्रश्नों का जवाब देना है।
इसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है। यानि 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है। वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है।
इधर, अगर विद्यार्थी ज्यादा का जवाब देता है तब भी मूल्यांकन 50 का होगा। 30 प्रश्न लघु उत्तरीय रहेंगे, जिनमें 15 प्रश्नों का जवाब देना है और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिसमें चार प्रश्नों का जवाब देना है, यानि 138 में से 69 प्रश्न का जवाब विद्यार्थियों को देना है। अन्य विषयों में भी यही नियम लागू रहेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे।