ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण? RBI 20 rupees note :नोट बदलने की फिर तैयारी? जानिए 20 रुपये के नोट को लेकर क्या बोला RBI! Bihar News: मदरसे में मासूम को तालिबानी अंदाज में दी यातना, मौलाना की पोल खुलने पर मची सनसनी

बिहार : 10 IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, टॉपर शुभम कुमार भेजे गए औरंगाबाद, देखिए लिस्ट

बिहार : 10 IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, टॉपर शुभम कुमार भेजे गए औरंगाबाद, देखिए लिस्ट

18-Jul-2022 12:28 PM

By

PATNA : भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहली बार दस अधिकारियों को मिले बिहार कैडर में पांच महिलाएं शामिल हैं। साल 2021 बैच के इन अफसरों की व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले चरण की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इन्हे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया गया। अब अगस्त में इन्हे जिले की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जिले भी अलॉट कर दिए गए हैं। आपको बता दें, जिलों में ये अधिकारी सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत होंगे। यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार के लिए औरंगाबाद जिला अलॉट किया गया है। अब शुभम औरंगाबाद जाएंगे। 


पांच महिला अफसरों की इन जिले में हुई न्युक्ति 


शैलजा पांडेय को पटना, 

सारा अशरफ को मुजफ्फरपुर, 

अपूर्वा त्रिपाठी को नवादा, 

शिवाक्षी दीक्षित को पश्चिम चंपारण,

निशा को वैशाली जिले में भेजा गया है। 


इसके अलावा, आकाश चौधरी को गया जिले में, सूर्यप्रताप सिंह को दरभंगा मे, अनिल बसाक को नालंदा में, प्रवीण कुमार को पूर्वी चंपारण में, जबकि यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को औरंगाबाद जिले में भेजा गया है। 



गौरतलब है, शुभम कुमार ने यूपीएससी 2021 में पहला रैंक प्राप्त किया था। वे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं, जिन्होंने आइआइटी बाम्‍बे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद शुभम यूपीएससी की तैयारी करने लगे। 2018 में उन्‍होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और UPSC टॉप कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया।