INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश
16-Jan-2023 10:43 AM
By
BHOJPUR : बिहार में अपने आप को दबंग दिखाने का एक अजीब सा प्रचलन शुरू हो चला है। सबसे बड़ी बात है कि, इस दौरान सबसे अधिक तमंचे पर डिस्को सबसे अधिक देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर से निकल कर सामने आया है। यहां डांसरों के साथ एक युवक को हथियार को काफी महंगा पड़ गया और अब वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
दरअसल, बिहार के भोजपुर में पुलिस ने दो युवको को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों को अवैध हथियार लेकर डांसरों के साथ ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन दोनों को पिस्टल के साथ धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में अवैध हथियार लेकर महिला डांसरों के साथ युवक को ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। इन दोनों युवकों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने इन दोनों को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहार क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी उदय नारायण प्रसाद का पुत्र निर्मल कुमार और उमेश राम का पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है। इनके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवक नए साल के आगमन को लेकर बंधवा गांव स्थित एक कमरे जश्न मनाया मनाया जा रहा था। जहां महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जश्न के दौरान पिस्टल लेकर युवक महिला डांसरों के साथ ठुमका लगाया, जिसके बाद एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर कुर्सी पर आराम से बैठकर एक महिला डांसर को नचा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।
इधर, इस घटना पुलिस अधिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पार्टी के दौरान युवक बंद कमरे में अवैध हथियार और डांसर के साथ नाच-गान कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने वीडियो के आधार पर बंधवा गांव में छापेमारी की। इसके बाद अवैध हथियार के साथ निर्मल और बिट्टू को रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम में तरारी थाना प्रभारी विजय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसे लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।